Thursday, August 26, 2010

सांसदों का बढ़ा वेतन

15 से 60 हो गए , फिर भी बुझी ना प्यास,
मंहगाई से देश मर रहा ,समझे कोई काश

these MPs represent the people of INDIA which at present is fighting with poverty and inflation. and these MPs have no time to talk on such important issues and they prefer to create chaos in the parliament sometime on the issues of caste and sometime for their salary. they didn't have time to think about the common people of this country!!!

Thursday, August 5, 2010

my tribute to JNU political culture

जब तक है जिस्म मे जान , हम लड़ते रहेंगे ,
टूट जाएँगे , मिट जाएँगे , पर लड़ते रहेंगे
शिक्षा हो हर छात्र का हक,यह ले कर रहेंगे,
फाइलों को हकीक़त में, बदलकर रहेंगे
है पक्का इरादा , कुछ करके दिखायेंगे,
वो कल सुहानी सुबह,हम आज ही ले आयेंगे
शिक्षा नहीं है लूट का मंदिर,इनको बतलायेंगे,
क्या है आज की युवा शक्ति,अब हम जतलायेंगे

मेरा सच्चा दोस्त....

सच्चा दोस्त होता है कैसा ?
प्यारी सी खुशियों के जैसा ।
अंधेरे मे रौशनी के जैसा ,
कोई तो बताओ मुझे कि ,
सच्चा दोस्त होता है कैसा ?
हर मुसीबत पर साथ दे जो तेरा,
ख़ुशी ग़म को बाँट ले वो तेरा ।
या फिर जो फेंके तुझ पर पैसा,
सच्चा दोस्त होता है कैसा ?
सागर मे उठते लहरों के जैसा,
पत्ती पर ओस की बूंदों के जैसा।
अब भी क्या कोई मिलेगा वैसा,
सच्चा दोस्त होता है कैसा ?

दोहा कॉमनवेल्थ गेम पर

पैसों की बर्बादी का , भैया यह है खेल,
कौन कितना लूट सके, मची है रेलमपेल।